मध्य प्रदेश

साकेत नगर जिनालय में हुयी गोद भराई की रस्म

भगवान के माता-पिता का हुआ सम्मान।

पंचकल्याक महोत्सव के पूर्व की धार्मिक रस्में शुरू।

आगामी 15 फरवरी से टी टी नगर जैन मंदिर में शुरू होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के साथ ही अनेक धार्मिक रस्मों और रीति-रिवाज़ों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों में निरंतर गोद भराई की रस्म का कार्यक्रम हो रहा है, इसी क्रम में श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर साकेत नगर जिनालय परिसर में अनुष्ठान के प्रमुख पात्रों का बहुमान कर, पंचकल्याणक हेतु भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त समाजश्रेष्ठी दंपत्ति श्रीमान ऋषभ जी जैन तथा श्रीमती राजेश्वरी जी जैन एवं परिवार की गोद भराई की रस्में मंगल गीतों तथा मंत्रोच्चार के बीच प्रभावना पूर्वक संपन्न की गयी। मंदिरजी में विराजमान मूलनायक 1008 भगवान महावीर स्वामी के दर्शनों के पश्चात् समाजजनों ने गोद भराई की रस्म अदा की। साकेत नगर जैन समाज की प्रवक्ता हेमलता जैन रचना ने बताया कि जैन मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में राजधानी के टी टी नगर स्थित जैन मंदिर में 15 फरवरी से पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि पञ्चकल्याणक महोत्सव में विभिन्न मंदिरों से लाई गई 86 जिन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस भव्य आयोजन को लेकर समाज में उत्साह और उल्लास का माहौल है। महोत्सव के पूर्व की क्रियाएं प्रारंभ हो गई है। इसी के तहत साकेत नगर जिनालय में गोद भराई की रस्म हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन टोंग्या ने बताया कि इस मौके पर विधि-विधान द्वारा संगीतमय, भक्ति नृत्य के साथ भगवान के माता-पिता बने पात्रों की मंगल गीतों के साथ गोद भराई संपन्न हुई। सम्पूर्ण साकेत नगर में मंगल उत्सव का वातावरण था। इस अवसर पर मंदिर समिति के अनेक पदाधिकारियों सहित अध्यक्ष नरेंद्र टोंग्या, कोषाध्यक्ष तारा चंद जैन, सचिव महेंद्र जैन, शैलेन्द्र जैन, शरद जैन, सुभाष चंद्र जैन, मनीष जैन, प्रवक्ता अंशुल जैन, प्रतिभा टोंग्या, गुणमाला जैन, डॉ पारुल जैन, जयंती जैन ,रजनी जैन, सीमा जैन, ललित मन्या जैन, वैशाली जैन, स्वाति जैन, सुनीता जैन, अर्पणा जैन, सौम्या जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य जन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button