पेंशन वृद्धि के नाम पर लाखों पेंशनर्स के साथ विश्वासघात पूरे देश मे करो या मरो आंदोलन होगा


राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष शशिभान भदौरिया एवं उपाध्यक्ष अरुण वर्मा समन्वयक आर ए धारकर ने बताया कि लम्बे समय से ई पी एस 95 पेंशनर्स पेंशन वृद्धि को लेकर संघर्ष कर रहें है मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय एवं श्रम मंत्री महोदय द्वारा बार बार मौखिक एवं लिखित मे अस्वासन दिया गया की पेंशन मे वृद्धि की जाएगी लाखों पेंशनर्स उम्मीद लगाए बैठे थे की इस वजट मे पेंशन वृद्धि हो जाएगी किन्तु इस बजट मे पेंशन वृद्धि की चर्चा तक नही की गई जिसकी वजह से देश के लाखों पेंशनर्स मे भारी नाराजगी एवं भारी असंतोष व्याप्त है पेंशनर्स का कहना है की यह सरकार जुमलेबाज झूठी सरकार है जो वादा करके विश्वसघात करती है यह कैसा सबका साथ सबका विकास है खुद तो चार चार पेंशन ले रही है ई पी एस 95 पेंशनर्स को न्यूनतम रुपये 1000 एवं अधिकतम रुपये 3000 विगत 11 वर्षो से पेंशन दे रही है पेंशनर्स ने निर्णय लिया है की सरकार रुपये 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करे अन्यथा करो या मरो आंदोलन होगा जिसके तहत पूरे देश में अमरण अनशन जेल भरो होगा जिसकी जबाबदारी सरकार की होगी



