ब्राह्मण समाज ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का फूंका पुतला, वल्लभाचार्य बोले ब्राह्मण अग्नि है जलाकर खाक कर देगा
रोशनपुरा चौराहे पर ब्राह्मण समाज ने किया उग्र प्रदर्शन


भोपाल। राजधानी स्थित रोशनपुरा चौराहे पर आईएएस अधिकारी और अजाक्स के अध्यक्ष संतोष वर्मा का ब्राह्मण समाज ने पुतला दहन किया। भोपाल के सभी ब्राह्मण संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए संतोष वर्मा को बर्खास्त किए जाने की मांग की। ब्राह्मण समाज द्वारा रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन और मानव श्रृंखला बनाकर संतोष वर्मा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और प्रदेश सरकार से बर्खास्त किए जाने की मांग की। पंडित रामकिशोर वैदिक ने कहां की संतोष वर्मा ने उच्च पद पर बैठकर ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है इसके खिलाफ पूरे देश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। ऐसी दूषित मानसिकता के अधिकारी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। वही वल्लभाचार्य जी ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है ब्राह्मण समाज एक अग्नि है जो जलाकर खाककर देगा।
विरोध प्रदर्शन के साथ संतोष वर्मा के पुतले पर बरसाए जूते चप्पल
ब्राह्मण समाज के लोगों ने संतोष वर्मा के पुतले को रोशनपुरा चौराहा के चारों तरफ घुमाया और वहां मौजूद महिलाओं तथा ब्राह्मण समाज के लोगों ने उसके पुतले पर जमकर जूते चप्पल बरसाकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा, कैलाश मिश्रा, रामबाबू शर्मा , अनिल वाजपेई सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे। बता दें कि हाल ही में संतोष वर्मा को अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के अधिकारियों कर्मचारियों के संगठन अजाक्स का अंबेडकर मैदान पर अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस दौरान वर्मा ने कहा था कि आरक्षण तब तक लागू रहना चाहिए जब तक ब्राह्मण हमारे बेटे को अपनी बेटियां दान न कर दें।




