खबर
दूल्हा देख हो गया दुल्हन का मूड खराब, मंडप पर खड़ा होकर बोला लड़की का पूरा परिवार, ये हमारे साथ विश्वासघात
युवती के परिजन का आरोप है कि वर पक्ष ने उनके साथ विश्वासघात किया है। इस वजह से उनका लाखों रुपये का नुकसान बरात के खाने और दहेज के सामान पर हो गया।


यूपी के शाहजहांपुर जिला स्थित पड़री चांदपुर गांव में शनिवार की रात आई एक बरात में दूल्हा शादी के मंडप में लड़खड़ा कर गिर गया। उसके दिव्यांग होने का भेद खुला तो दुल्हन ने वर पक्ष पर दूल्हा बदले जाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में पूरी रात पंचायत चलने के बावजूद शादी नहीं हो पाने से बारात दुल्हन के बगैर मायूस लौट गई और दहेज का सामान धरा रह गया।


