खबरमध्य प्रदेश

स्वास्थ्य बीमा की सुविधा से बीमारियों के खर्च का बोझ कम होगा -अवधेश कुमार उपाध्याय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रविंद्र भवन में मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कर्मचारियों के लिए 5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। इस घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर है मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ सागर के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि सीएम ने स्वास्थ्य बीमा का लाभ कर्मचारियों को देने की घोषणा की है हम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं। इसके अलावा उपाध्याय ने कहा कि इससे बीमारियों के इलाज पर खर्च का बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा है कि नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता पर भी विचार किया जाएगा।
वही कर्मचारी नेता राजकुमार कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कर्मचारियों के हित में स्वास्थ्य बीमा का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के मामले पर भी विचार किया जाएगा।  सीएम ने कहा कि हम कर्मचारियों की सभी मांगों को बिना हड़ताल किए पूरी करेंगे।इस अवसर पर डॉ अनिल भार्गव, सचिन राय और केवी मेवाड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button