मध्य प्रदेश

पूज्य भन्ते प्रज्ञारत्न जी का वर्षावास समापन समारोह सम्पन्न चीवर रैली का उपासकों ने फुलों का वर्षाव कर किया भव्य स्वागत

करुणा बुध्द विहार, तुलसी नगर भोपाल में आषाढ़ पूर्णिमा से निरंतर अश्विनी पूर्णिमा तक वर्षावासरत रहे पूज्य भन्ते प्रज्ञारत्न जी का वर्षावास समापन समारोह के अवसर पर सायं 6.30 बजे करुणा बुद्ध विहार से पवित्र चीवर, कलश और भन्ते जी को दी जाने वाली धम्मदान सामग्री के साथ पूज्य भन्ते धम्मानंद थेरो, पूज्य भन्ते देवानंद थेरो, पूज्य भन्ते बुद्धशील थेरो, पूज्य भन्ते सुमेदबोधि थेरो, पूज्य भन्ते सुशीम जी, पूज्य भन्ते अनिरुद्ध जी, पूज्य भन्ते नागसेन और पूज्य भन्ते आनंद जी की उपस्थिती में साधू साधू के उदघोष के चीवर रैली प्रारंभ हुई जिसका उपासकों व्दारा जगह जगह फुलों का वर्षाव कर भव्य स्वागत किया गया। तुलसी नगर का पूरा वातावरण बुध्दमय हो गया। चीवर रैली सेकंड स्टाप, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती मैदान, पंचशील नगर चौराहे से होती हुई करुणा बुद्ध विहार में पहूची, यहां पूज्य भिक्षु संघ का स्वागत कर सम्मान किया गया। करुणा बुद्ध विहार में सायं 7.00 बजे भिक्षु संघ व्दारा बुद्ध वंदना के साथ परित्राण पाठ किया गया गया। समारोह में पूज्य भिक्षु संघ ने धम्म देशना दी। इस अवसर वर्षावास की अवधि में मैत्री भोज देने वाले सभी उपासक का शाल और बुके देकर सम्मानित किया गया।
प्रबुद्ध महिला मंडल की और से पूज्य भिक्षु संघ को संघ दान किया गया। संघ दान में भोपाल के विभिन्न विहारों से पधारे पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया। समारोह में सराहनीय धार्मिक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का प्रबुद्ध महिला मंडल ने कार्प्रय की प्रशंसा करते हुए शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इजि धम्मरतन सोमकुंवर, आरपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डॉ मोहनलाल पाटिल, बीएसआई के राष्ट्रीय सचिव भी टी गजभिये, उपाध्यक्ष वामन जंजाले, प्रदेश महासचिव चिंतामन पगारे, समता सैनिक दल के संरक्षक यू जी चवरे, बीएसआई के जिला अध्यक्ष मनोज माणिक, प्रबुद्ध महिला मंडल की अध्यक्ष अंजलि चवरे, महासचिव कल्पना माणिक, कोषाध्यक्ष कविता गेडाम, गौतमी गोलाईत, मंजू वासे, सुजाता सोमकुंवर, विभिन्न बुद्ध विहारों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकों के साथ भारी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button