खबरमध्य प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री को जिलाध्यक्ष ने दिलाई सक्रिय सदस्यता

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में भाजपा जिला सदस्यता टोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद , प्रदेश महामंत्री व विधायक  भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री  रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष उषा अग्रवाल, वरिष्ठ नेता  शैलेन्द्र शर्मा को भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराकर शुभारंभ किया। सुमित पचौरी ने बताया कि शनिवार को भोपाल के सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बनकर इतिहास बनाएंगे। पार्टी के संविधान के अनुसार प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। सक्रिय सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इस अवसर पर  सीताराम यादव,  कृष्णमोहन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी, जिला महामंत्री  रविन्द्र यति उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button