मध्य प्रदेश

प्रबुध्द महिला मंडल ने करुणा बुध्द विहार मे माता रमाबाई आंबेडकर जी का जन्म दिवस बडे धूमधाम से मनाया

भोपाल मे तुलसी नगर स्थित करुणा बुध्द विहार मे दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अन्तर्गत प्रबुद्ध महिला मंडल व्दारादि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अन्तर्गत प्रबुद्ध महिला मंडल व्दारा डा बाबासाहेब आंबेडकर जी की धर्मपत्नी माता रमाबाई आंबेडकर जी का 128 वां जन्मदावस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रबुध्द महिला मंडल की पदाधिकारी आयु. सुजाता सोमकुंवर, छाया गोलाईत, नीता रामटेके, चद्रंकला गौरखेडे, प्रमिला चक्रनारायण, गौतमी गोलाईत, दीक्षा गजभिये, आदि ने माता रमाई के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए से भिमराव आंबेडकर से डाॅ.बाबासाहब आम्बेडकर बनने मे रमाई की विशेष भूमिका विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि माता रमाई के पति के प्रति उनके जीवन सर्घष से हम महिलाओ के प्रेरणा लेनी चाहिये। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमेन डाॅ चन्द्रबोधि पाटिल ने से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता रमाई का जीवन संघर्ष का बखान करते हुए लोगो मे उनके अनुपस्थित मे पुत्रो खोने की गलत भ्रान्तियो को दूर करते हुए सच्चाई से अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रबुद्ध महिला मंडल व्दारा हर्षोल्लास के साथ काटकर जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम मे आभार प्रदर्शन प्रबुद्ध महिला मंडल की महासचिव कविता गेडाम एवं सफल संचालन कोषाध्यक्ष अंजलि चवरे ने किया। इस अवसर पर प्रबुद्ध महिला मंडल की पदाधिकारी आयु. विद्या शेडे, कल्पना माणिक, मंजू वासे, मनोरमा डांगे, दुफारे मैडम के साथ साथ दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इजि.धम्मरतन सोमकुंवर, राष्ट्रीय सचिव बी टी गजभिए, प्रदेश उपाध्यक्ष वामन जंजाले, प्रदेश कोषाध्यक्ष ए आर गोलाईत, जिला शाखा के अध्यक्ष मनोज माणिक, समता सैनिक दल के प्रदेश संरक्षक यू जी चवरे, डाॅ.बाबासाहब आम्बेडकर संयुक्त जयंती समारोह के अध्यक्ष रामू गजभिए, एच एल गोलाईत, अशोक वानखेडे, दिनेश पाटिल, आर एन रंगारी, बाबूराव ढोने, राजू गेडाम, के अलावा बडी संख्या मे बौध्द उपासक उपासिकाए उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button