देशबिज़नेस

भारत से करोड़पतियों का पलायन घटा, चीन से 30 फीसदी कम; 4300 धनकुबेर इस साल छोड़ सकते हैं देश

भारत अब चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है, लेकिन भारत से करोड़पतियों का कुल पलायन चीन के 30 प्रतिशत से भी कम है। विश्व के करोड़पतियों के पलायन पर हेनले एंड पार्टनर्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस वर्ष करीब 4300 करोड़पति भारत छोड़ सकते हैं। इनमें अधिकतर के यूएई में जाकर बसेंगे। पिछले साल इसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 5100 भारतीय करोड़पति विदेश में जाकर बस गए।रिपोर्ट के मुताबिक भारत से हर साल हजारों करोड़पति देश छोड़ते हैं और इनमें से कई संयुक्त अरब अमीरात में चले जाते हैं। पिछले दशक में 85 फीसदी की संपत्ति वृद्धि के कारण बाहर जाने वाले लोगों को लेकर चिंता कम हो सकती है। क्योंकि हर वर्ष देश छोड़कर जाने वालों की तुलना में कई अधिक नए करोड़पति तैयार होते हैं। विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले भारत का करोड़पतियों के प्रवास के मामले में चीन और ब्रिटेन के बाद विश्व स्तर पर तीसरा स्थान होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button