खेल
कोच गंभीर के आवास पहुंची भारतीय टीम, राजीव शुक्ला भी मौजूद; नामीबिया से होगा गुरुवार को सामना
भारतीय टीम रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के आवास पहुंची। इस दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।


टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ शनिवार को खेला और शानदार जीत दर्ज की। अब टीम का सामना गुरुवार (12 फरवरी) को नामीबिया से दिल्ली में होगा। इससे पहले सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पहुंची। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।



