मनोरंजन
धुरंधर’ ने आखिर कर ही लिया ‘छावा’ का शिकार; 20वें दिन 600 करोड़ क्लब में मारी छलांग



जवान’ से भी तेज कमाए 600 करोड़
फिल्म ‘धुरंधर’ ने 600 करोड़ रुपये ‘जवान’, ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ से भी तेज गति से कमाए हैं। इसने सिर्फ 20 दिनों में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 600 करोड़ क्लब में शामिल होने के मामले में किस फिल्म ने कितने दिन लगाए? देखिए:
| फिल्म | 600 करोड़ क्लब में शामिल होने में लगे दिन |
| पुष्पा 2 | 13 |
| धुरंधर | 20 |
| जवान | 25 |
| स्त्री 2 | 39 |
| छावा | 65 |
20वें दिन की कमाई के मामले में बनी नंबर वन
फिल्म ‘धुरंधर’ ने आज 20वें दिन न सिर्फ 600 करोड़ी क्लब में एंट्री ली है, बल्कि 20वें दिन कलेक्शन जुटाने वाली हिंदी फिल्मों में भी यह नंबर वन बन चुकी है। 20वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अब तक ‘पुष्पा 2’ पहले नंबर पर थी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म 20वें दिन 11.5 करोड़ रुपये कमाए थे।