राज्यभवन में बिहार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ राज्यपाल की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न

भोपाल। बिहार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत सांदीपिणी सभागार, राजभवन, म.प्र., भोपाल में 1 अप्रैल 2025 को कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार सांस्कृतिक परिषद, भोपाल के द्वारा बिहारी कला, संस्कृति एवं मातृभाषा को समर्पित लोकनृत्य झिझिया, सोहर, चैती चैतावर गीत,कजरी, छठ पूजा की झलक एवं बिहार गौरव गान प्रस्तुत किया गया। संयोजक सतेन्द्र कुमार ने कहा कि मिथिला क्षेत्र का झिझिया नृत्य नवरात्र के समय महिलाएं अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने हेतु समूह में लोक गीत गाते हुए नृत्य करती हैं। चैती चैतावर गीत को चैत माह में भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में महिला एवं पुरुष द्वारा गीत गा कर खुशी का इजहार किया जाता हैं। कजरी नृत्य जिसे झूला गीत भी कहा जाता हैं ,सावन के महीने में महिलाएं बागों में झूला झूलते हुए गीत गाती हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भगवान सूर्य की उपासना एवं छठी मैया की आराधना कर प्राकृतिक को धन्यवाद किया जाता है जिसे धूम धाम से गीत गाते हुए पूजा अर्चना की जाती है। इसी श्रृंखला में बिहार के गौरव पूर्ण इतिहास को दर्शाते हुए बिहार गौरव गान प्रस्तुत किया। हमारे जन्मभूमि बिहार और कर्मभूमि मध्यप्रदेश को एक साथ स्मरण कराकर इस गरिमामयी, भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम आयोजित कर महामहिम राज्यपाल माननीय श्री मंगूभाई पटेल एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को राज्यों की योगदान का बखान किये एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को खूब सराहा। बिहार के महामहिम राज्यपाल जी का वीडियो संदेश प्रदर्शित किया गया एवं बिहार गौरव का पर्यटक विभाग का बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परंपरा, धार्मिक स्थलों एवं महापुरुषों के जन्मस्थली, धार्मिकता का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। बिहार के बाद राजस्थान एवं उड़ीसा राज्यों की प्रस्तुति हुई। तीनो राज्यो के संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम को उपस्थित महानुभाव एवं दर्शकों ने खूब सराहा।