देश दुनिया में अशांति का कारण सत्य धर्म का अभाव हैं
भोपाल।उत्तम सत्य धर्म की प्रभावना एवं सत्य क्या कैसे कार्य करता है मानव जीवन मे तथा इस भागती दौडती डिजिटल जिन्दगी में क्या प्रभाव पड़ता है इस पर कुण्डलपुर से पैदल विहार करके आई साध्वी माता जी संघ ने भोपाल मे चार्तुमास के दौरान मंगलवारा स्थित चन्द्रप्रभ भगवान के दिगम्बर जैन मंदिर स्थित धर्मशाला मे विशाल जन समूह मे*
*आर्थिका रत्न 105 पूज्य श्री सकलमति माता जी ने कहा कि देश दुनियाँ मे अशाँति का कारण सत्य धर्म का अभाव हैं मानव अपने हित के लिये आज झूठ पर झूठ बोलकर कार्य और कारोबार कर रहा है तथा उसके जीवन मे संतोष नही हैं सत्य की अग्नि समाप्त या विलुप्त नही हुई है उस पर राख जम गई है साधु सत्य धर्म का पालन करके अपने को मोक्ष मार्ग की ओर ले जा रहे हे परन्तु आज देश प्रदेश एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सत्य धर्म का पालन करना चाहिये न कि पद की लोलुपता मे अपने को जी हजुरी करना चाहिये बीरबल अकबर की कहानी के साथ उदाहरण दे कर सत्य धर्म को समझाया कमेटी अध्यक्ष आदित्य मन्या अन्य पदाधिकारियों ने शास्त्र भेट किए*
*प्र वक्त अंशुल जैन ने बताया कि आज मंगलवारा मे धर्म प्रेमी समाज के समक्ष 10 पति पत्नी के जोडो ने विश्व तथा अखण्ड भारत मे शाँति के लिये शास्त्र वाचना की तथा विश्व तथा भारत राष्ट मे बाढ़ अतिवृष्टि फसलों की सुरक्षा तथा दंगो अराजकता खत्म हो तथा महिलाओं एवं बच्चियों पर हो रहे दुब्कर्म जैसे उपसर्ग को रोकने के लिये मंत्रो के साथ कलश स्थापना एक दीप जिन्दगी के नाम प्रज्वलन किया गया और शाँतिनाथ भगवान के समक्ष नारियल गोले के साथ अर्घ सर्मपित किये गये एवं कलकत्ता मे हुये डाक्टर के साथ दुष्कर्म को प्रष्ट भूमि बनाते हुये बालिका युवा मण्डल ने जस्टिस फार मी के लिये एक नाटक की प्रस्तुति दी तथा बालिकाओ महिलाओं को स्यंव सुरक्षा के गुर संगीत के साथ बताये इस अवसर पर बाल ब्रहमचारी प्रतिष् चार्य पण्डित सुमत भैया के निर्देशन मे अनुष्ठान हुए विजय श्वेता राकेश नायक मनोज मन्नु तथा महिला मण्डल की नीता रोशला मनीषा जैन आशा प्रति नीता जैन भी उपस्थित रही*