दक्षिण दिशा सबसे शुभ होती है, इसे अशुभ बताना मिथक है- विद्या भूषण सिंह
दक्षिण दिशा में ही सबसे ज्यादा हुआ है विकास


भोपाल, राजधानी स्थित कैरियर कॉलेज में दो दिवसीय जीवन वैभव अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए ज्योतिषी और सेवानिवृत अधिकारी विद्याभूषण सिंह ने बताया कि वह 53 सालों से ज्योतिष का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ज्योतिष और वस्तु को लेकर मिथक को दूर करना और सत्य की खोज करना था। ज्योतिषी विद्याभूषण सिंह ने कहा कि लोगों में यह धारणा है कि दक्षिण दिशा अशुभ होती है लेकिन मेरा मानना है कि दक्षिण दिशा सबसे भाग्यशाली दिशा है क्योंकि जब कश्मीर से पंडितों को प्रताड़ित किया गया तो वह दिल्ली में आकर दक्षिण दिशा में ही बसे थे । इसके अलावा पाकिस्तान से सिंधी और हिंदुओं को भगाया गया तो वह भी दक्षिण दिशा में ही शरण लिए थे । आज के दौर में सबसे ज्यादा विकास दक्षिण दिशा के शहरों में ही हो रहा है। भोपाल को देखें तो यहां पर अरेरा कॉलोनी में सबसे अधिक प्रतिष्ठित और व्यवसायी तथा अधिकारी वर्ग के लोग रहते हैं यहां का भी दक्षिण क्षेत्र सबसे ज्यादा विकसित है। उन्होंने जीवन में सुख और सफलता के लिए साधना पर जोर दे दिया और कहा कि साधना कीजिए इससे अंत में मोक्ष मिलता है। आज के दौर में लोगों ने यज्ञ की संस्कृति को छोड़ दिया है । यज्ञ और हवन से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है । साथ ही यज्ञ देवता की प्रार्थना करते हुए आराधना करते हैं तो सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।


