खबर

यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, 2719 अभ्यर्थी हुए सफल, 927 हैं कुल पद

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर (पीसीएसी) अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा में 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 में 26 जून से दो जुलाई तक लखनऊ व प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में 13776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। चयन में 24 प्रकार के 947 पद हैं।

इनमें एक प्रकार के 60 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। हालांकि, इस पद का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। बाकी 887 पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है जिसके सापेक्ष 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार, परीक्षा के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 15 रिट याचिकाएं विचाराधीन हैं। याचिकाओं से जुड़े अभ्यर्थियों (याचीगण) का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। परीक्षा परिणाम संबंधित याचिकाओं में पारित न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से योजित विशेष अपील में उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। सचिव के अनुसार, मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी जिन-जिन पदों के लिए सफल घोषित किए गए है, उन पदों के लिए अधिमान्यता एवं साक्षात्कार के बारे में विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी।

अंतिम चयन परिणाम के बाद जारी होंगे प्राप्तांक, कटऑफ
यूपीपीएससी के सचिव अशोक कुमार के अनुसार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कट ऑफ अंक आदि की सूचनाएं पीसीएस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएंगी। इसलिए प्राप्ताकों एवं कट ऑफ अंकों के बारे में सूचना का अधिकार अनिधिनयम-2005 के तहत प्रार्थनापत्र प्रेषित न किए जाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button