खबरमध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई तय, बड़े कारोबारी की बेटी से होगी शादी

हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं अमानत बंसल

भोपाल।केंद्रीय  कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर  जल्द ही शहनाई बजने वाली है। पहले उनके छोटे बेटे की सगाई हुई। अब बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई होने वाली है। उनकी सगाई की तारीख घोषणा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही कर दी है। साथ ही अपनी होने वाली बहू के नाम भी खुलासा कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बहू का नाम अमानत बंसल है। ये लोग मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अमानत और कार्तिकेय दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। अब परिवार की सहमति से दोनों की सगाई होने जा रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही की घोषणा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा कि एक पिता के रूप में आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी।

अमानत बंसल से हो रही सगाई

कार्तिकेय सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे हैं। वह अपने कारोबार के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनकी सगाई अमानत बंसल से हो रही है। अमानत बंसल मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। साथ ही उदयपुर के एक बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं। कार्तिकेय सिंह चौहान से उनकी पहचान पढ़ाई के दौरान हुई है।

अमानत बंसल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनकी लिंक्डिन प्रोफाइल के अनुसार वह हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। अमानत के माता-पिता उदयपुर से हैं। हालांकि शिवराज सिंह चौहान के परिवार की तरफ ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। अमानत की मां रुचिता का इजहार नाम से एक संस्था भी चलाती हैं। अनुपम आर बंसल के प्रोफाइल के मुताबिक वह लिबर्टी शू लिमिटेड के निदेशक हैं।

वहीं, अमानत बंसल को क्लासिकल डांस का भी शौक है। वह भारत नाट्यम करती हैं। 2014 में उन्होंने दिल्ली में शानदार प्रस्तुति थी। दोनों परिवारों में शादी तय होने के बाद खुशी की लहर है। अमानत और कार्तिकेय दोनों एक-दूसरे बेहद पसंद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button