खबरमध्य प्रदेश

महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा से कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर- डीके यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजपत्रित अधिकारियों के सम्मान समारोह में हुए शामिल 

भोपाल। मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी स्थित नार्मदीय भवन में किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवान दास सबनानी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कर्मचारी और अधिकारियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया। मध्य प्रदेश राज पत्रित अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया और डीए
बढ़ाने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया। मध्य प्रदेश राज पत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष डीके यादव ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारियों की समस्याओं के  संबंध में ज्ञापन का सीएम के सामने वाचन किया गया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की तथा पदोन्नति जैसी अन्य समस्याओं को शीघ्र ही दूर करने का आश्वासन दिया। यादव ने बताया कि 2016 से लंबित मांगे पूरी होने पर कर्मचारी और अधिकारियों में खुशी की लहर है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव का निर्णय कर्मचारियों के हित में-अजय श्रीवास्तव नीलू
मध्य प्रदेश नगर निगम मंडल के प्रांताध्यक्ष अजय श्रीवास्तव नीलू ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के डीए में वृद्धि का स्वागत किया। अजय श्रीवास्तव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं, उनका यह निर्णय लाखों कर्मचारियों के हित में है।
शासकीय वाहन चालक संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष साबिर खान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए कर्मचारी और अधिकारियों के हित में निर्णय लिया है । हमारा अब केंद्र के सामान डीए हो गया है ,हम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं। सेवानिवृत्ति अधिकारी सुरेश वर्मा ने कहा कि सेवारत कर्मचारियों और अधिकारियों की तरह ही सेवानिवृत कर्मचारियों को भी लाभ मिलना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button