खबर
बैतड़ी में पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 13 जिंदगियां; सामने आया हादसे का बड़ा कारण
बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका-7, भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुड़ा जा रही बरात की बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की जान चली गई।


भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में बरात की बस खाई में गिर गई। हादसे में 13 बरातियों की मौत हो गई जबकि 34 घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी है। इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।बता दें कि जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका-7, भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुड़ा जा रही बरात की बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।उन्होंने बताया कि छह बरातियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि पांच की डडेलधुरा और दो की कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 34 बराती घायल हो गए।



