मनोरंजन
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में शामिल हुआ ये एक्टर, विक्रांत मेसी को किया रिप्लेस; मेघनाद का निभाएगा किरदार
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगाार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म में मेघनाद के रोल के लिए एक नए अभिनेता का नाम सामने आया है। जानिए कौन है ये एक्टर..


नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है और इसे अब तक की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म भी बताया जा रहा है। फिल्म के प्रमुख किरदार तो पहले से ही तय हैं, जिनमें रणबीर कपूर (राम), यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण) और सनी देओल (हनुमान) के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन इसके अलावा फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए मेघनाद के लिए किस एक्टर के नाम की हो रही है चर्चा?




