बिज़नेस

आज सोने-चांदी के दाम में मामूली बढ़त:गोल्ड ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹1.50 लाख किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 3 नवंबर को मामूली तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 7 रुपए बढ़कर 1,20,777 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी 175 रुपए बढ़कर 1,49,300 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। इससे पहले इसकी कीमत 1,49,125 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल सोना ₹44,615 और चांदी ₹63,283 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 44,615 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,20,777 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 63,283 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,49,300 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button