अध्यात्ममध्य प्रदेश
बन्ना-बन्नी गीतों के साथ आज चढ़ेंगी बटेश्वर को हल्दी मेहंदी
बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान कल बुधवार को बाबा बटेश्वर को हल्दी लगा कर मेहंदी रचाई जाएगी |
मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि शाम 6 बजे बटेश्वर महिला मंडल के द्वारा हल्दी- मेहंदी के गीतों एवं विवाह महोत्सव में गाई जाने वाली गारी- गीतों तथा भोला पार्वती के भजनों की प्रस्तुति के साथ बाबा बटेश्वर को हल्दी लगा कर मेहंदी रचाई जाएगी रात्रि 9 बजे सभी शिवभक्त मां भवानी मंदिर सोमवारा बाबा बटेश्वर की ससुराल पहुंचेंगे यहां भवानी मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सैनी के द्वारा स्वागत सत्कार के बाद माता पार्वती को हल्दी एवं मेहंदी लगाई जाएगी यहां भी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति के बाद महाआरती एवं प्रसादी वितरण होगा|



