खबरमध्य प्रदेश
राज्यपाल से प्रशिक्षु आई.एफ.एस. अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से बुधवार को लोकभवन में भारतीय प्रशासनिक विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक विदेश सेवा में चयन की बधाई दी। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
राज्यपाल श्री पटेल को आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल की सह-संचालक श्रीमती नेहा भारतीय ने पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी स्मृति-चिन्ह भेंट किया।



