मध्य प्रदेश

माउंट आबू की मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रतन मोहिनी दीदी की श्रद्धांजलि सभा विदिशा ब्रह्माकुमारी सेंटर पर हुई आयोजित

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर किला अंदर विदिशा में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी दीदी कौशल्या बहन द्वारा माउंट आबू की मुख्य प्रशासिका, ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रतन मोहिनी दीदी के देह परिवर्तन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ‌ सर्वप्रथम रतन मोहिनी दीदी को लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति शाह दीदी, केंद्र संचालिका कौशल्या बहन, भाई जी डॉक्टर जीवन लाल मालवीय के साथ ही सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा लायन अरुण कुमार सोनी ने माउंट आबू की मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रतन मोहिनी दीदी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अपने 101 वर्ष की आयु में देह परिवर्तन किया है। जब हमारे बीच से, हमारे राष्ट्र से या विश्व से कभी कोई ऐसी महान हस्ती का देह परिवर्तन होता है तो उसकी आध्यात्मिक कमी पूरे विश्व को आंदोलित करती है। जो भी साधक अध्यात्म मैं गोते लगा रहे होते हैं। उन्हें इसका एहसास होता है। आपने अध्यात्म की गहराई से अवगत कराते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ‌ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति शाह दीदी ने बताया कि रतन मोहिनी दीदी बचपन से ही अध्यात्म से जुड़ी रही है और उन्होंने अपना जीवन ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के लिए समर्पित किया हुआ था। आपने उनका स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी सेंटर किला अंदर विदिशा की केंद्र संचालिका दीदी कौशल्या बहन द्वारा उनके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए, उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों से सभी को अवगत कराया और उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मरण के पश्चात सभी को प्रसादी वितरण किया गया एवं ब्रह्म भोज का आयोजन भी रखा गया। जिसमें उपस्थित लोग ब्रह्म भोज में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button