मध्य प्रदेश

बीएसआई के बोर्ड आफ ट्रस्टीज एवं सेन्ट्रल कमेटी की त्रिस्तरीय बैठक सम्पन्न

बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे पदाधिकारियों को ट्रस्टी बनाया गया, अब बीएसआई में होंगे 35 ट्रस्टी

दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) की बोर्ड आफ ट्रस्टीज, सेन्ट्रल कमेटी और प्रदेश कमेटी की त्रिस्तरीय बैठक दिनांक 26-27 अप्रैल 2025 को श्रीलंका महाबोधि सोसायटी सांची सेन्टर में दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमेन डॉ चन्द्रबोधि पाटिल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पधारे देश के तमीलनाडू, केरला, आंध्रप्रदेश, कर्नाटका, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों के पदाधिकारियों को संस्था का ट्रस्टी मनोनित किया गया, जिससे अब बीएसआई में ट्रस्टीयो की संख्या 35 हो गई है। बैठक में उपस्थित उपरोक्त प्रदेशों के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के साथ साथ बैठक में मनोनित ट्रस्टीयो ने अपने अपने विचार रखकर संस्था के हित मे कार्य करने के सुझाव दिये। विभिन्न बौद्ध देशों में बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया व्दारा अपने विचार व्यक्त करने के लिए एडवाइजरी कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया, जिससे देश में बुद्ध धम्म की वास्तविक स्थिति को उनके सामने रखा जा सके। सभी पदाधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा आजीवन और वार्षिक सदस्यता बनाने के लिए जोर दिया। शीघ्रतिशीघ्र सांची बीएसआई की शाखा गठित करने का निर्णय लिया गया। बिहार प्रदेश में आल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम एवं आल बुद्धिस्ट संगठन के तत्वावधान में चल रहे महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन का समर्थन करते हुए जारी आंदोलन को तन-मन धन से सहयोग कर इसे मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रुप से ट्रस्टी एवं केन्द्रीय विधि सलाहकार एड. बी के बर्वे मुंबई, ट्रस्टी व राष्ट्रीय महासचिव शंकरराव ढेंगरे नागपूर, ट्रस्टी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इजि धम्मरतन सोमकुंवर, ट्रस्टी एस आर काण्डे छत्तीसगढ़, ट्रस्टी संदीप ज्योतिकर अहमदाबाद, ट्रस्टी इंजि.एस डी भास्कर उत्तर प्रदेश, ट्रस्टी डॉ वेंकटस्वामी बेंगलुरु, अध्यक्ष पूज्य भन्ते आर्यवंश, एड संदीप बर्वे मुंबई के साथ साथ विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button