विदेश

UK में जारी रहेगा भारतवंशी का राज या बदलेगी सरकार? ब्रिटेन की इन सात सीटों पर सबकी निगाहें

लंदन। UK Election 2024। ब्रिटेन में गुरुवार को आम चुनाव होना है। 650 सीटों पर होने वाले चुनाव होना है। माना जा रहा है कि इस चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि  सुनक और विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर के बीच है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, पिछले 14 सालों से विपक्ष की भूमिका निभा रही लेबर पार्टी को इस बार चुनाव में जीत मिलने की उम्मीद है।पिछली बार साल 2019 के दिसंबर महीने में ब्रिटेन में आम चुनाव हुए थे। भले ही 650 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, लेकिन देश के इस 10 सीटों पर सबकी निगाहें हैं। कुछ ऐसी सीटें हैं, जिसे बेलवेदर सीट माना जाता है। दरअसल  बेलवेदर सीट उन्हें कहते हैं, जिन्हें लेकर कहा जाता है कि इस सीट से जिस पार्टी की जीत होती है, उसी की सरकार केंद्र में बनती है।

बेसिलडन और बिलेरीके सीट

इस सीट पर कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष रिचर्ड होल्डन चुनाव लड़ रहे हैं। 2010 में इसके गठन के बाद से हर चुनाव में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव ने आसानी से जीत हासिल की है। यहां जीतने का मतलब होगा कि लेबर 20,000 से अधिक वोटों के बहुमत को पलट देगी।

ब्रोक्सबोर्नल सीट

यह सीट 1983 में बनने के बाद से हर चुनाव में कंजरवेटिव द्वारा जीती गई है। 2019 में उन्होंने इसे केवल 20,000 से कम वोटों के बहुमत से जीता। ब्रोक्सबोर्न में लेबर की जीत कंजर्वेटिवों के लिए एक बड़ी क्षति होगी और लेबर नेता कीर स्टार्मर की पार्टी की ओर संभावित राष्ट्रीय झुकाव के आसार नजर आ रहे हैं।

वॉटफोर्ड सीट

यह भी एक ‘बेलवेदर सीट’ है यानी इस सीट से जीतने वाले उम्मीदवार की पार्टी, सरकार बनाती है। इस सीट पर साल 2019 में  कंजर्वेटिव पार्टी ने बाजी मारी थी।

स्विंडन साउथ सीट

यह सीट भी बेलवेदर सीट का एक शानदार उदाहरण है। साल 1983 से लेकर अब तक जिस उम्मीदवार ने इस सीट पर चुनाव जीता है, उसकी दल की सरकार बनी है। साल 2010 से  कंजर्वेटिव दल के नेता और  पूर्व न्याय मंत्री रॉबर्ट बकलैंड इस सीट पर चुनाव जीतते आए हैं।

गोडालमिंग और ऐश सीट

इस सीट पर वित्त मंत्री जेरेमी हंट चुनाव लड़ रहे हैं, जो 2005 से इस क्षेत्र के संसद सदस्य हैं। कुछ सर्वेक्षणों ने पूर्वानुमान लगाया है कि वे लिबरल डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार के चुनाव हार जाएंगे।

क्रैमलिंगटन और किलिंगवर्थ सीट

इस सीट पर साल 2019 में कंजर्वेटिव पार्टी ने जीत हासिल की थी।

क्लैक्टन सीट

कई  सर्वेक्षणों ने भविष्यवाणी की है कि इस सीट पर निगेल फरेज चुनाव जीत सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button