खबरमध्य प्रदेश

डीआईजी राजेश सिंह चंदेल के मुख्य आतिथ्य में भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा 400 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाई गई

भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा समाज सेवा कार्य वर्ष भर चलते रहते हैं। आपके द्वारा शहर में ही नहीं बल्कि दूरस्थ गांव में भी निर्धन गरीब लोगों के लिए सेवा कार्य किए जाते हैं।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, तथा लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि भारत भारती संस्कार जैन मंडल ने विदिशा कृषि उपज नई मंडी में ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगभग 400 रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टिकर्स लगाए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी राजेश सिंह चंदेल उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित कासवानी , एएसपी प्रशांत चौबे और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

मंडल प्रमुख श्रीमती नीता सर्राफ ने बताया कि वे विगत 15 वर्षों से यह पवित्र कार्य कर रहे हैं। जिसका उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना है। इस अवसर पर समाजसेवी प्रवीण शर्मा, राजकुमार शर्मा, चिपिन सर्राफ, निर्विरोध पार्षद राजेश राय, जिनेश जैन, टिंजी और ग्रेन मर्चेंट चक्रेश जैन भी उपस्थित थे। पुलिस एफ एस एल भानु दुबे का भी सहयोग मिला।

भारत भारती संस्कार जैन मंडल की सदस्या श्रीमती नीता सर्राफ, विद्युत सरिता, नम्रता, पिंकी, प्रीति, नीतू, संध्या, मुक्ता और कृषि मंडी सचिव नीलकमल वैद्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button