केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पूर्व सरपंच अयोध्या बाई मीना को दी पुष्पांजलि

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखन सिंह मीना के निवास पर पहुंचे सिंधिया
भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शनिवार 12 फरवरी 2025 को राजधानी के समीपस्थ ग्राम पिपलिया बाजखां
पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखन सिंह मीना की माताजी एवं ग्राम पंचायत देवलखेड़ी की पूर्व सरपंच स्वर्गीय श्रीमती अयोध्याबाई बाई मीना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्रीद्वय गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट एवं सांची विधायक प्रभुराम चौधरी मौजूद थे। ज्ञात हो कि पूर्व सरपंच वीरभान सिंह मीना की धर्मपत्नी एवं मप्र मीना समाज सेवा संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री एड. संतोष मीना की चाची श्रीमती अयोध्याबाई मीना का गत दिवस निधन हो गया था। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्व. श्रीमती मीना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर मध्य प्रदेश मीना समाज सेवा संगठन प्रदेश कोषाध्यक्ष लीलेन्द्र सिंह मारण, प्रदेश संगठन महामंत्री एडवोकेट संतोष मीना, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष तीरथसिंह मीणा, इमलिया सरपंच बब्लेश मीना, हरभजन मीना सहित सैकड़ों समाज सेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।