खबरविदेश

अमेरिकी बाजार 3% गिरा, कल 12% तक चढ़ा था:डाउ जोन्स 900 अंक गिरकर कारोबार कर रहा; नाईकी, इंटेल के शेयर 8% तक टूटे

अमेरिकी बाजार में कल 12% की तेजी के बाद आज 10 अप्रैल को 3% की गिरावट देखने को मिल रही है। डाउ जोन्स इंडेक्स 900 अंक या 2% की गिरावट के साथ 39,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अमेरिकी बाजार का S&P 500 इंडेक्स 150 अंक या 2.5% की गिरावट के साथ 5,303 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। टेक्नोलॉजी शेयरों के इंडेक्स नैस्डेक कंपोजिट में 570 पॉइंट या 3.5% की गिरावट है। ये 16,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी पर 90 दिन की रोक के कारण आज एशियाई बाजारों में भी 9% से ज्यादा की तेजी रही। वहीं भारतीय बाजार आज महावीर जयंती की छुट्टी के कारण बंद रहा।

एशियाई बाजार आज तेजी के साथ बंद हुए…

अमेरिकी बाजार 9 अप्रैल को 12% तक चढ़कर बंद हुए थे। इस तेजी की वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वो फैसला रहा जिसमें उन्होंने चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया था।

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 2,894 पॉइंट या 9.13% चढ़कर 34,609 के स्तर पर बंद हुआ।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 151 पॉइंट या 6.60% चढ़कर 2,445 के स्तर पर बंद हुआ ह।
  • ताइवान का TAIEX इंडेक्स 1608 पॉइंट या 9.25% चढ़कर 19,000 के स्तर पर बंद हुआ।
  • NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्ट निफ्टी करीब 700 अंक ऊपर है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 37 पॉइंट या 1.16% चढ़कर 3,223 पर पहुंच गया है।

अमेरिका के नैस्डैक में 2001 के बाद से सबसे बड़ी बढ़त

  • डॉउ जोन्स 2,962 अंक या 7.87% बढ़कर 40,608 पर बंद हुआ, जो मार्च 2020 के बाद से इसका सबसे बड़ा सिंगल डे गेन है।
  • S&P 500 इंडेक्स 9.52% बढ़कर 5,456.90 पर पहुंच गया, जो 2008 के बाद से इसका सबसे बड़ा सिंगल सेशन राइज है।
  • टेक शेयरों का इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 12.16% बढ़कर 17,124 पर पहुंच गया, जो जनवरी 2001 के बाद से सबसे बड़ा गेन है।
  • लगभग 30 बिलियन शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे यह वॉल स्ट्रीट के इतिहास में सबसे अधिक कारोबार वाला दिन बन गया।

लगातार 4 दिन की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार में आई तेजी

8 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट में बंद हुए थे। डाउ जोन्स इंडेक्स 320 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 37,645 के स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 4% की तेजी थी। यानी, ऊपरी स्तर से ये करीब 5% नीचे बंद हुआ है।

वहीं, अमेरिकी बाजार का S&P 500 इंडेक्स 79.48 अंक या 1.57% की गिरावट के साथ 4,982 के स्तर पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों के इंडेक्स नैस्डेक कंपोजिट में 335 पॉइंट या 2.15% की गिरावट रही। ये 15,268 के स्तर पर बंद हुआ।

लगातार तीन कारोबारी दिन में डाउ जोन्स 10% गिरा था। वहीं मंगलवार की गिरावट के बाद चार कारोबारी दिन में डाउ जोन्स की कुल गिरावट 11% से ज्यादा हो गई थी। हालांकि, एक ही दिन की तेजी ने बाजार की इस गिरावट को लगभग कवर कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button