खबरमध्य प्रदेश

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय, हमीदिया में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता और देवी अहिल्याबाई पर स्वरचित कविता पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. माधवी लता दुबे ने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार साझा करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संस्था की प्राचार्य डॉ. पुष्पलता चौकसे ने विद्यार्थियों को देवी अहिल्याबाई के जीवन मूल्य से शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के मुख्य अंश

– डॉ. आर.एस. नरवरिया ने देवी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी विलक्षण प्रतिभा और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य बोध से विद्यार्थियों को परिचित कराया।
– हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा सिन्हा ने देवी अहिल्याबाई के कृतित्व के विविध पक्षों को स्पष्ट किया।
– विद्यार्थी नीरज तिवारी और राहुल सिंह लोधी ने अपने विचार व्यक्त किए। नीरज तिवारी ने देवी अहिल्याबाई पर अपनी स्वरचित कविता सुनाई।

प्रतियोगिता के परिणाम

– निबंध प्रतियोगिता में उगेश सरेआम (एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर इतिहास) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– प्रांजल चौहान (एम.ए. समाजशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
– नीरज तिवारी (एम.ए. हिंदी साहित्य तृतीय सेमेस्टर) और राजकुमार बरेठा (एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर इंग्लिश) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button