खेल

बहुत शर्मनाक है: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के साथ छेड़छाड़ पर BCCI ने जताई नाराजगी; पुलिस की कार्रवाई को सराहा

इंदौर में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत पर सचिव देवजीत सैकिया ने नाराजगी जताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

BCCI expresses displeasure over harassment of Australia women's team praises police actionऑस्ट्रेलिया महिला टीम के साथ इंदौर में हुई छेड़छाड की घटना पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बहुत शर्मनाक हैं। इस दौरान सैकिया ने पुलिस की कार्रवाई को सराहा।

सैकिया ने जताई नाराजगी
इंदौर में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत पर सचिव देवजीत सैकिया ने नाराजगी जताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसे घटनाक्रम से बदनामी होती है। मैं राज्य पुलिस की तत्परता की सराहना करता हूं कि उन्होंने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया। अब कानून अपना काम करेगा और दोषी को सजा मिलेगी।’

पुलिस का बयान
इससे पहले इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) राजेश डंडोतिया ने बताया कि गुरुवार (23 अक्तूबर) सुबह लगभग 11 बजे, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी अपने होटल से एक कैफे की ओर जा रही थीं, तभी आरोपी ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आज़ाद नगर निवासी अकील के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजेश डंडोतिया ने कहा, ‘घटना 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के आसपास हुई थी। शिकायत मिलने के बाद एक रणनीतिक ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ा गया। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई कमी तो नहीं रही।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button