राजनीतिकविदेश

ब्रिटेन में आज आम चुनाव के लिए मतदान सुनक और स्टार्मर के बीच मुकाबला

लंदन: ब्रिटेन में आज, 4 जुलाई को नया पीएम चुनने के लिए लोग वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव में मौजूदा पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी और कीर स्टारर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी में सीधा मुकाबला है। सर्वेक्षणों से पता चलता है कि लेबर पार्टी 14 साल के शासन के बाद कंजर्वेटिव पार्टी को सत्ता से हटा सकती है। ऋषि सुनक की जगह कीर स्टार्मर यूके के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं। ब्रिटेन में मतदाता नई सरकार चुनने के लिए आज अपने वोट डाल का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान खत्म होते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। यूके में आम चुनाव के लिए मतदान, एग्जिट पोल और अंतिम परिणामों के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, यूके में मतदान सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 11.30 बजे) शुरू हो गया है। मतदाता रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार 2.30 बजे) तक अपना वोट डाल सकेंगे। इन चुनावों में करीब 50 मिलियन (पांच करोड़) लोग मतदाता हैं। ब्रिटेन में भी भारत की तरह वोट डालने की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। चुनाव में प्रवासी ब्रिटिश नागरिक भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं, भले ही वे कितने भी समय से ब्रिटेन से बाहर रह रहे हों।

एग्जिट पोल कब आएंगे?

यूके चुनाव के एग्जिट पोल रात 10 बजे (भारत के 2.30 बजे) मतदान समाप्त होते ही आने शुरू हो जाएंगे। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, एग्जिट पोल ब्रिटिश राजनीतिक वैज्ञानिक जॉन कर्टिस और सांख्यिकीविद् डेविड फर्थ के बनाए मॉडल से होगा। इसका इस्तेमाल 2005 से चुनाव कवरेज के लिए किया जा रहा है। इसमें 130 मतदान केंद्रों को कवर किया जाता है, जिन पर मतदाताओं को मॉक बैलेट दिया जाता है। इन एग्जिट पोल्स का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और ये अंतिम नतीजों के काफी नजदीक रहते हैं।

भारत के चुनावों के उलट ब्रिटेन में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो जाती है। यूके चुनाव में नए गठित निर्वाचन क्षेत्र बेलीथ और एशिंगटन के नतीजे 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 4 बजे) घोषित हो जाने की उम्मीद है। उत्तर-पूर्व इंग्लैंड के हॉटन और सुंदरलैंड में भी इसी समय के आसपास नतीजे आ जाने की उम्मीद है। शुक्रवार को लगभग 1 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे), स्कॉटलैंड के शुरुआती नतीजे आने लगेंगे। इसके बाद रात 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे) तक नतीजों की स्पीड तेज हो जाएगी।

शुक्रवार सुबह तक साफ हो जाएगी स्थिति

गुरुवार रात में गिनती के बाद शुक्रवार सुबह तक नतीजों की स्थिति साफ हो जाएगी। शुक्रवार सुबह 7 बजे तक यूके चुनाव के नतीजों के बाद लोगों को पता चल जाएगा कि कौन सी पार्टी अगली सरकार बनाएग और कौन अगला पीएम होगा। यूके में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 650 संसदीय सीटों में से 326 सीटें जीतने की जरूरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button