मनोरंजन

कौन हैं धारणा दुर्गा? माधुरी दीक्षित-तृप्ति की ‘मां बहन’ से कर रहीं डेब्यू; नेटफ्लिक्स इवेंट में भी आईं नजर

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में साल 2026 के लिए अपनी आगामी फिल्मों और सीरीज का एलान किया। इसी कड़ी में फिल्म ‘मां बहन’ का टीजर भी रिलीज किया गया है। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी इसमें लीड रोल में हैं। साथ ही धारणा दुर्गा भी नजर आएंगी। कौन हैं धारणा? जानिए

फिल्म ‘मां बहन’ में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के अलावा रवि किशन अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म के जरिए एक नया चेहरा एक्टिंग की दुनिया में प्रवेश कर रहा है। हम बात कर रहे हैं धारणा दुर्गा की। हाल ही में नेटफ्लिक्स के इवेंट में माधुरी दीक्षित, तृप्ति और रवि किशन के साथ धारणा भी नजर आईं। कौन हैं वे? जानिए उनके बारे में…

तृप्ति डिमरी ने कहा, ‘धारणा की शक्ल पर मत जाना’

माधुरी दीक्षित, रवि किशन और तृप्ति डिमरी बीते दिन आयोजित नेटफ्लिक्स के इवेंट में शामिल हुए। इसमें धारणा भी मौजूद रहीं। उन्होंने स्टेज पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया। इवेंट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धारणा के बारे में तृप्ति कहती दिख रही हैं, ‘इसकी शक्ल पर मत जाना। यह दिखती शरीफ है, लेकिन इसके अंदर एक शैतान बच्चा छिपा है। ये सेट पर पूरा टाइम लोगों को ऑब्जर्व करती थी और मुझे उनकी एक्टिंग करके दिखाती थी’।
कौन हैं धारणा दुर्गा?
अगर आप सोशल मीडिया की दुनिया से परिचित हैं और इंस्टाग्राम पर रील देखते हैं तो बहुत संभव है कि धारणा को जानते होंगे! अगर, रील्स का शौक आपको नहीं है तो बता दें कि धारणा एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम (@dharnaaaaa) पर उन्हें 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। धारणा समाज से जुड़े रियल लाइफ इंसीडेंट पर फनी वीडियो बनाती हैं। उनकी आधिकांश वीडियो घरेलू महिलाओं के ईर्द-गिर्द होती हैं।क्या है ‘मां बहन’ की कहानी?
बीते दिन नेटफ्लिक्स ने माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म ‘मां बहन’ का एलान किया है और साथ ही इसका टीजर भी रिलीज किया। टीजर काफी फनी है। इसमें माधुरी दीक्षित मां की भूमिका में हैं, तृप्ति डिमरी और धारणा उनकी बेटियों के रोल में हैं। तृप्ति बड़ी बहन हैं और धारणा छोटी। इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी रेखा और उसकी दो बेटियों, जया और सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button