खबरमध्य प्रदेश

अभ्यास वर्ग में महिला पदाधिकारियों ने दिखाया उत्साह

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ द्वारा हाल ही में तीन दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में प्रदेश के विभिन्न जिले से आए कार्यकर्ता और नव नियुक्त पदाधिकारी को विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। भारतीय मजदूर संघ की महामंत्री मेघा दुबे ने बताया कि इस तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्य योजना तैयार की गई और युवा कार्यकर्ताओं को बीएमएस की रीति नीति से लेकर श्रम कानून के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
अभ्यास वर्ग का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को बीएमएस की रीति नीति श्रम कानून की जानकारी देना था ताकि वह अपने कार्य क्षेत्र में जाकर बेहतर तरीके से कार्य कर सकें। वहीं बीएमएस की वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ ब्रीज त्रिपाठी ने अभ्यास वर्ग की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को 15 सत्रों में बहुत कुछ सीखने को मिला और वो अपने क्षेत्रों में कार्यों को बेहतर रूप से क्रियान्वित कर सकेंगे। हम आगे भी युवाओं और महिलाओं के लिए इस तरह के सत्र आयोजित करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button