मध्य विधानसभा में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह संपन्न*

*मध्य विधानसभा में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह संपन्न*
*कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षाकर सांसद आलोक शर्मा ने जताया आभार*
*निष्ठावान कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : आलोक शर्मा*
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनावों में प्रचंड विजय प्राप्त होने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जा रहा है। बुधवार को मध्य विधानसभा का कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा ने जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, अभिनंदन किया। इन अवसर पर सांसद शर्मा कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए सांसद शर्मा ने कार्यकर्ताओं की खुले मन से तारीफ करते हुए कहा कि चुनावों में कार्यकर्ताओं की परीक्षा होती है। लोकसभा चुनावों में आपकी मेहनत ने सफलता का परचम ही नहीं लहराया बल्कि रिकार्ड बनाने का काम किया है। भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम में पीछे नहीं हटता। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है, आत्मा है, रीढ़ है। मैं जहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंच पाया वहां आपने प्रत्याशी बनकर कार्य किया और भाजपा की विजय सुनिश्चित की। मैं अपनी यह जीत मध्य विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास वीरानी, अशोक पांडे, सत्यार्थ अग्रवाल, अशोक सैनी सहित मध्य विधानसभा के सभी पांचों मंडल के अध्यक्ष, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता, बूथ व शक्ति केंद्र के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
*राजेंद्र गुप्ता* जिला मीडिया प्रभारी भाजपा भोपाल