खबरमध्य प्रदेश
छोटे बेटे प्रणव के जन्मदिन पर भोले बाबा की पूजा अर्चना की

आमडाड़, 14 अप्रैल 2025। छोटे बेटे प्रणव मिश्रा का 14 अप्रैल को जन्मदिन है। सुबह-सुबह पास स्थित तालाब में जाकर स्नान किया और वही पर मंदिर में विराजमान भोले बाबा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करके भगवान भोलेनाथ से प्रणव की दीर्घायु एवं जीवन में सफल होने की कामना की। प्रणव ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करके प्रभु का आशीर्वाद लिया। यह मंदिर ग्राम आमडाड़ और कुड़ियां की सीमा पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना है। लोग यहां पर सदियों से शिवरात्रि, भुजरिया पर पूजा करने के लिए एकत्र होते हैं। महिलाएं तीज पर इस मंदिर में पूजा अर्चना करने आती हैं और पति की दीर्घायु की कामना करतीं हैं।