युवा कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ की रीति -नीति से कराया अवगत – राजन नायर
भारतीय मजदूर संघ के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन

भोपाल, 20 अप्रैल। भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के युवा कार्यकर्ता और नव नियुक्त पदाधिकारियों के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हो गया। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ 18 अप्रैल को राजधानी स्थित ठेंगड़ी भवन में शुरू किया गया था। अभ्यास वर्ग में प्रदेश के सभी जिलों से युवा कार्यकर्ता और नव नियुक्त पदाधिकारी शामिल हुए। भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री राजन नायर ने बताया कि इस तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में 41 जिलों से आए कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें 15 सत्र आयोजित किए गए। नायर ने कहा कि विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ता विकास, श्रम कानूनों की जानकारी और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी युवा कार्यकर्ताओं को दी गई ताकि वो अपने जिलों और क्षेत्र में जाकर बेहतर कार्य कर सकें।
कार्यकारिणी के लिए होता है रोड मैप
नायर ने कहा कि हमारा सालाना कैलेंडर होता है तथा जिले की कार्यकारिणी के लिए रोड मैप तैयार किया जाता है। रोड मैप के अनुसार श्रमिकों और कर्मचारियों के हित में कार्य किए जाते हैं।