खबर

युवा कांग्रेस बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करेगी सहायता

*मदद का हाथ बढ़ाए,आपकी एक छोटी से मदद किसी का टूटा घर बना सकती है*
मितेंद्र दर्शन सिंह

‘‘युवा कांग्रेस *#SOSIYC* अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में
सहायता पहुंचाने के लिए जन सहयोग से एकत्रित करेंगी धनराशि
भोपाल-17 अगस्त । मदद का हाथ बढ़ाएं, आपकी एक छोटी से मदद किसी का टूटा घर बना सकती है। देश और प्रदेश में बाढ़ से आई आफत से राहत, पुनर्वास और पुननिर्माण के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर #SOSIYC को योगदान करने के लिए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश से ब्लाक और पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर क्राउड फंड जुटाने का कार्य करेगी, यह बात आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से मीडिया के समक्ष कही।
आपने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सहित देशभर में भीषण बाढ़ से तबाही हुई है,जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। आपने कहा कि केरल प्रदेश के वायनाड़ में बाढ़ से वहां के हजारों लोग बेघर हो गए हैं, उनके घर बाढ़ में ढह गए हैं। उनकी संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। आपने यह भी कहा कि हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों के जान-माल के हुए नकसान की चिंता की है। तभी उन्होंने वायनाड़ में 40-50 ऐसे घर जो पूरी तरह से ढ़ह गए हैं, उनके पुननिर्माण करवाने की पहल की है। जिसमें एक घर बनाने में लगभग 10 लाख रूपया खर्च होंगे। भारतीय युवा कांग्रेस ने आदरणीय राहुल गांधी जी को उनकी इस चिंता में आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाए जाने का उन्हें भरोसा दिलाया है।
आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने देश के सम्पूर्ण प्रदेशों में *#SOSIYC* अभियान के माध्यम से क्राउड़ फंड जुटाने हेतु निर्देशित किया है। जिसमें मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज इस पहल की शुरूआत कर दी गई है इसके लिए सामर्थ्य अनुसार अपना-अपना योगदान देने के लिए एक लिंक दी गई है जिसको ओपन करते ही एक *QR* कोड़ दिखेगा, जिसे स्केन कर अपनी ओर से बाढ़ प्रभावितों की सहायतार्थ मदद कर सकते हैं। आपने कहा कि इसमें मदद करने हेतु कोई फिक्स राशि नहीं है आप ज्यादा से ज्यादा और कम से कम कितनी ही राशि भेज सकते हैं। आपने कहा कि यह पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया है।
प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि आद.राहुल गांधी जी की मंशा को फलीभूति किए जाने हेतु मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का भी यह प्रयास रहेगा कि वायनाड़ में हम भी दो घरों का पुननिर्माण करा सके। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस, सम्पूर्ण प्रदेश में जिला, विधानसभा, ब्लाक और पंचायत स्तर पर यह *#SOSIYC* अभियान चलाकर क्राउड़ फंड जुटाने का काम करेंगी।
साथ ही आपने यह भी कहा आद.राहुल गांधी जी की मंशा है कि केरल प्रदेश के अलावा भी जो-जो भी राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं इस एकत्र की जा रही राशि से वहाँ भी राहत और पुनर्वास का कार्य किया जाएगा।
मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन अभिज्ञान शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस *#SOSIYC* अभियान का पोस्टर लांच कर रही है, जिसमें क्यू-आर कोड के माध्यम से मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और आम नागरिक जो बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना चाहते हैं वो इस अभियान से जुड़ सकते हैं ।
पत्रकरवार्ता के अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक जी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जी , पूर्व विधायक कुणाल चौधरी जी भी मौज़ूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button