जोन 2 की लीडर जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन शशि शिलाकारी जोन के सभी क्लब्स ने किया शानदार प्रदर्शन
रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मुदित बंसल द्वारा गोदावरी ग्रीन कॉलोनी स्थित टर्फ विकेट पर लायंस आफ विदिशा के सभी क्लब्स का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया।





इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जोन 2 की जोन चेयर पर्सन एमजेएफ लायन शशि सिलाकारी जोन के सभी क्लब ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर जीत हासिल की। लायंस क्लब विदिशा आर्या, लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा ,लायंस क्लब विदिशा सनराइज, लायंस क्लब विदिशा राइजिंग स्टार के सभी खिलाड़ी अपनी गरिमामई उपस्थिति के साथ बहुत ही उम्दा खेलकर जीती ट्रॉफी ।महिला टीम में विजेता बना क्रिकेट टूर्नामेंट का आर्या क्लब। इस टूर्नामेंट में विदिशा के सभी लायंस क्लब ने अपनी अपनी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन किया। सभी का खिलाड़ियों का एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, एमजेएफ लायन इंजीनियर अजय साहू, एमजेएफ लायन योगेंद्र सिंह राणा, मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमारसोनी आदि ने उत्साहवर्धन किया।
हमारे टीम की सबसे शानदार एवं जुझारू खिलाड़ी लायन मंजू पांड जो कि टीम की कैप्टन थी। उन्होंने 1छक्के के साथ 1 क्लीन बोल्ड और एक कैच आउट कर कीर्तिमान स्थापित किया। लायन अभिलाषा बिंदल ने 3 छक्के लगाकर रनों की बौछार कर बूमेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। साथ ही
टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाली महिला खिलाड़ी कीर्ति सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, ऊषा चौबे, सीमा शर्मा, कमला चतुर्वेदी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया । सभी ने विनर टीम को बधाई दी।



