बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ बेहद चिंताजनक

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रदेश में बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं, जो बेहद चिंताजनक∼ हैं। भोपाल में 10वीं के एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा किए गए यौन शोषण की खबर से मन आहत है।जिन बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है, मेरे प्रदेश में उनका वर्तमान खराब हो रहा है। पिछले चार दिनों में बच्चों के साथ दुष्कर्म का यह तीसरा मामला है और सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है।यह घटना हमें सोचने पर मजबूर कर देती है — अगर स्कूल जैसी जगह पर भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो अभिभावक किस भरोसे अपने बच्चों को स्कूल भेजें? आखिर सरकार बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल क्यों हो रही है?मुख्यमंत्री जी, मध्य प्रदेश में कब बच्चे बिना डर के घर से बाहर निकल पाएंगे?