मध्य प्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह की भव्य झांकी सजाई

पुराने भोपाल के अग्रवाल विश्रांति भवन में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन महारासलीला एवं भगवान श्रीकृष्ण का रुक्मणि के साथ विवाह संपन्न हुआ। वृंदावन के कथा वाचक पंडित मनीष कृष्ण शास्त्री ने कथा में भगवान श्रीकृष्ण की महारासलीला के गूढ़ रहस्यों से पर्दा उठाते हुए कई प्रसंगों का वर्णन सुनाया। कथा में कृष्ण-रुक्मणि की भव्य झांकी सजाई गई। रुक्मणि विवाह की कथा के प्रसंग का वर्णन सुनाते हुए पंडित मनीष कृष्ण शास्त्री ने बताया कि रुक्मणि जी का विवाह उनकी इच्छा के विपरीत कहीं और किया जा रहा था। तब कृष्ण ने रुक्मणि से विवाह रचाया। पिछले दिवस की कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाऐं, गोवर्धन पूजा का महत्व एवं छप्पन भोग भगवान को अर्पित किए गए। कथा यजमान श्रीमती वरुणा राजेश रिछारिया ने बताया कि कथा सुनने रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button