अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

हर आयु वर्ग की महिलाओं ने लगवाई मेहंदी

भोपाल।निशुल्क मेहंदी महोत्सव श्री बजरंग मंदिर पंपापुर हर्षवर्धन नगर भोपाल में मातृभूमि सेवा संगठन द्वारा आज दिन अंक 18 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में समस्त बहन भाभियों के लिए निशुल्क रक्षाबंधन मेहंदी महोत्सव रखा गया ।आचार्य लोकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में कम उम्र की महिलाओं द्वारा भाग लिया ही गया एवं इसमें हर्षवर्धन नगर की वृद्ध महिलाएं जिनकी उम्र 50 से लेकर 75 वर्ष तक थी उनके द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया जिसमें उनके द्वारा दोनों हाथों में मेहंदी लगाई गई आयोजन समिति द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 1000 महिलाओं का लक्ष्य रखा गया इसमें दोपहर 1:00 बजे तक 240 महिलाओं को मेहंदी लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button