श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस के रूप में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
विचार पवित्र है तो जीवन का पल पल पवित्र है_ आचार्य विनम्र सागर महाराज


जिनालय में गूंजे हे स्वामी नमोस्तु के स्वर अनेकों परिवारों ने किया आचार्य संघ का पड़गाहन* भोपाल वात्सल्य पर्व रक्षाबंधन पर्व राजधानी के जैन मंदिरों में संतो के सानिध्य में श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस के रूप में मनाया गया मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए तीर्थंकर प्रभु श्रेयांश नाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना के साथ निर्वाण लाडू अर्पित किए गए नंदीश्वर जिनालय मैं आज अनेकों परिवारों के 1000 से अधिक लोगों ने आचार्य श्री संघ का पड़गाहन किया चातुर्मास समिति के मीडिया प्रभारी अंशुल जैन ने बताया संपूर्ण जैन नगर लालघाटी नंदीश्वर नंदीश्वर जिनालय परिसर हे स्वामी नमोस्तु है स्वामी नमोस्तु ,,,के स्वर से गूंज रहा था क्या युवा क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग हाथों में कलश श्रीफल पड़गहन की सामग्री लेकर उत्साहपूर्वक भक्ति भाव से पड़ गहन कर रहे थे श्रद्धा भक्ति से श्रावक जय कारे लगा रहे थे चातुर्मास समिति के मीडिया प्रभारी अंशुल जैन ने बताया जैन परम्परा सिद्धांत में हजारों हजारों वर्ष पूर्व मुनि विष्णु कुमार ने 700 मुनियों पर आए उपसर्ग की रक्षा की थी तभी से रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है जैन धर्म लंबी इस दिन को श्रमण संस्कृति रक्षा के रूप में मनाते हैं और धर्म संस्कृति और देश की रक्षा का संकल्प लेते हुए सद कार्यों के लिए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेते हैं नंदीश्वर जिनालय में जिन प्रतिमाओं का अभिषेक पूजा अर्चना के साथ भगवान श्रेयांश नाथ के मोक्ष कल्याण के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पित किए गएआचार्य विनम्र सागर महाराज ने आशीष वचन में कहा मन और विचार पवित्र हो तो जीवन का कण कण मंगल होता है और पल-पल पवित्र होता है धर्म की छांव में सद कार्य और संस्कार पालते हैं प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया भोपाल के जैन मंदिरों में संतो के सानिध्य में अनुष्ठान हुए अशोका गार्डन जैन मंदिर में मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज शाहपुरा जैन मंदिर में मुनि सुदत्त सागर महाराज मुनि भूदत्त सागर महाराज छूलक चंद्र दत्त सागर महाराज के सानिध्य में अनुष्ठान हुए चौक जैन मंदिर में आर्यिका गुरुमति माताजी आर्यका दृढ़ मति माताजी शंकरा चार्य जिनालय मे आर्यिका विमल श्री माताजी अयोध्या नगर जैन मंदिर में आर्यिका अकलंक मति माताजी आर्यिका सिद्ध मति के सानिध्य में वात्सल्य पर्व श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस के रूप में मनाया गया इसी के साथ मंगलवार जैन मंदिर कस्तूरबा नगर जैन मंदिर टी टी नगर पिपलानी अहिंसा विहार सोनागिरी सही तनिक मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ सत्य अहिंसा का संदेश देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए,, अंशुल जैन प्रवक्त



