एस.पी.ए भोपाल के विद्यार्थियों का संग्रहालय में शोधकार्य
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल काल एवं स्थान के परिपेक्ष्य में मानव जाति की गाथा को दर्शाने में संलग्न है| संग्रहालय राष्ट्रीय एकता एवं विलुप्त प्राय परंतु महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परम्पराओं के साल्वेज और पुनः जीविकरण हेतु शोध एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा अंतर संस्थानिक संबंध बनाने हेतु क्रियाशील है। इसी तारतम्य में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपालके बेचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर एव बेचलर ऑफ प्लानिंग के लगभाग 150 विद्यार्थियों ने मानव संग्रहालय का अवलोकन किया।इस विशेष क्षेत्रीय अध्ययन के 150 छात्र-छात्राओं ने प्रो रमेश पी भोले , के नेतृत्व में भाग लिया। उपरोक्त प्रलेखन कार्य उनके वर्नाकुलर डिजाइन स्टूडियो कार्यक्रम का एक हिस्सा है जो स्थानीय परंपरा, संस्कृति, कला, और वास्तुकला पर आधारित है। मानव संग्रहालय ने हमेशा इस प्रकार सीखने और समझने की प्रक्रिया प्रोत्साहित करते हुए सहयोग प्रदान किया है। इस अवसर पर मानव संग्रहालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।