खेल

एक टी 20 मैच में खेले गए तीन सुपर ओवर के बाद मैच का नतीजा निकला

बेंगलुरु: कर्नाटक में घरेलू टी20 लीग महाराजा ट्रॉफी टी20 खेली जा रही है। इसमें शुक्रवार को बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में वो हुआ जो पहले कभी नहीं दिखा गया था। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर तीन सुपर ओवर के बाद इस मैच का नतीजा निकला। पहले सुपर ओवर में दोनों ही टीमों ने 10-10 रन बनाए। दूसरे में दोनों टीमों की तरफ से 9-9 रन बने। तीसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर हुबली टाइगर्स को जीत मिली।

एक गेंद पर चाहिए थे चार रन

मनीष पांडे की कप्तानी वाली हुबली टाइगर्स को जीत के लिए तीसरे सुपर ओवर में 13 रन चाहिए थे। मनवंत कुमार ने पहले गेंद पर दो रन लिया और फिर क्रांति कुमार के खिलाफ दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर एक रन बनाए। इसके बाद मनीष पांडे डॉट गेंद खेल गए। अगली गेंद वाइड रही। 5वीं गेंद पर मनीष ने एक रन लिया। अब एक गेंद पर जीत के लिए हुबली को चार रन चाहिए थे। मनवंत ने लेग साइड में चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

बेंगलुरु को चाहिए थे 6 गेंद पर 6 रन

मैच में बेंगलुरु की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। क्रीज पर नवीन एमजी के साथ क्रांति कुमार थे। गेंद एलआर कुमार के हाथ में थी। पहली ही गेंद पर नवीन ने चौका मार दिया। अब 5 गेंद पर 2 रन चाहिए थे और ब्लास्टर्स की जीत पक्की दिख रही थी। लेकिन दूसरे गेंद पर नवीन आउट हो गए। इसके बाद उतरे लविश कुशाल ने दो डॉट गेंदें खेली। फिर वाइ में एक रन लिया। आखिरी गेंद पर क्रांति रन आउट हो गए और मैच टाई रहा। हुबली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए थे। मनीष पांडे के बल्ले से सभी पड़ी 33 रनों की पारी निकली। लविश कुशल ने 5 विकेट झटके। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 34 गेंद पर 54 रन बनाए लेकिन फिर भी मैच 20 ओवर के बाद टाई रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button