खबरबिज़नेसमध्य प्रदेश

न्यूगो ने दूसरी वर्षगांठ मनाई, कार्बन उत्सर्जन से मुक्त 45 मिलियन से ज्यादा किमी की यात्रा की

इलेक्ट्रिक गतिशीलता में 50 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाली पहली संगठित राष्ट्रीय कंपनी बनी दो वर्षों में 30 मिलियन किलो से अधिक कार्बन उत्सर्जन और 10 मिलियन लीटर डीजल बचाया

मुंबई, 24 अगस्त । : एवरसोर्स कैपिटल द्वारा प्रवर्तित ग्रीनसेल मोबिलिटी के भारत के प्रमुख इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस ब्रांड, न्यूगो अपनी स्थापना की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है। इसके तहत कंपनी की दो वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सराहा गया और आगामी वर्षों के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया गया है। न्यूगो बसों ने अपनी लॉन्च के दो साल के भीतर कार्बन उत्सर्जन से मुक्त लगभग 50 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय की है। कंपनी ने सामूहिक परिवहन उद्योग में बड़ा बदलाव लाकर अपने सभी मेहमानों को विश्वसनीय, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान किया है। न्यूगो अपने लॉन्‍च के 2 साल के भीतर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने वाला पहला इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस ब्रांड बन गया है।

भारतीय न केवल ज्यादा से ज्यादा यात्रा कर रहे हैं, बल्कि वे बेहतर ढंग से यात्रा भी चाहते हैं। दो साल पहले न्यूगो ने शहरों में यात्रा के अनुभव को बदलने के अभियान की शुरुआत की। उपभोक्ताओं को शानदार अनुभव और स्थिरता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, न्यूगो ने 80 बसों के साथ अपना सफर शुरू किया। आज न्यूगो के पास 250 से अधिक इलेक्ट्रिक एसी बसों के बेड़ा है। 500 से ज्यादा रोजाना शेड्यूल के हिसाब से चलने वाली बसों के साथ न्यूगो भारत के प्रमुख इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस ब्रांड के रूप में उभरा है।

न्यूगो ने 2022 से अब तक देश भर के 110 से ज्यादा शहरों में 50 लाख से अधिक यात्रियों को यात्रा कराई है। 10 मिलियन लीटर से अधिक डीजल की बचत और शून्य टेलपाइप उत्सर्जन के साथ इन बसों ने 30 मिलियन किलो से अधिक कार्बन उत्सर्जन को रोका है।

ग्रीनसेल मोबिलिटी के एमडी और सीईओ देवेंद्र चावला ने कहा, “दो साल पहले, हमने भारत में इंटरसिटी मास मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने के मिशन की शुरुआत की थी। भारतीय बेहतर तरीके से यात्रा करना चाहते हैं। न्यूगो इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण हमारे मेहमानों को विश्वसनीयता, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कराने के लिहाज से किया गया है। इसके साथ ही यह पृथ्वी पर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में अपना योगदान देती हैं। न्यूगो द्वारा हासिल की गईं उपलब्धियां न केवल ब्रांड के तेजी से विकास को सामने लाती हैं, बल्कि पर्यावरण में प्रदूषण कम करने के प्रति कंपनी के समर्पण को उजागर करती हैं। ब्रांड की दूसरी वर्षगांठ पर मैं सभी हितधारकों, खासतौर से अपने अद्भुत उपभोक्ताओं को हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी वफादारी और विश्वास ब्रांड की सफलता का आधार हैं। भविष्य में ब्रैंड के विकास की काफी संभावनाएं हैं।”

भारत के इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सर्विस सेक्टर में न्यूगो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में अग्रणी रहा है। यह पहला ब्रांड है, जिसने महिला यात्रियों के लिए एक समर्पित 24×7 हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया, टिकट बुकिंग के दौरान पिंक सीट की सुविधा शुरू की और स्वच्छ मिड पॉइंट्स प्रदान किए। बसों को आधुनिक सुरक्षा उपायों, जैसे सीसीटीवी निगरानी, जीपीएस लाइव ट्रैकिंग, ड्राइवर की सांस का विश्लेषण करने के टेस्ट, 80 किमी / घंटा पर स्पीड लॉक और कई अन्य सुविधाओं से लैस किया गया है।

न्यूगो ने देश भर में 50 से अधिक मिड-पॉइंट्स की स्थापना से अपनी परिचालन दक्षता को रणनीतिक रूप से बढ़ाया है। इन बसों को सभी यात्रियों को सहज यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया गया है।

न्‍यूगो निकट भविष्य में यात्रियों के आराम और सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए तरह-तरह के नए-नए फीचर्स को लॉन्च करने के लिए तैयार है। स्लीपर और सीटर कॉन्फिगरेशन के संयोजन वाली ये हाइब्रिड बसें पहले से ही कई राज्यों में चल रही है। न्यूगो ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने, अक्सर यात्रा करने वाले यात्रियों को सम्मानित करने और चुनिंदा रूट्स पर यात्रियों को सफर में खाने-पीने की चीजें, ‘स्नैक ऑन द गो’, के लिए ‘ग्रीन माइल्स’ लॉयल्टी प्रोग्राम भी लॉन्च कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button