विज्ञान भारती द्वारा शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, कटारा हिल्स एवं श्रमोदय आवासीय विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
बच्चों ने वैज्ञानिकों के साथ रॉकेट लांच और चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग कर मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

विज्ञान भारती के द्वारा 23 अगस्त 2024को प्रथम भारतीय अन्तरिक्ष दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले श्रमोदय विद्यालय में श्री तसनीम हबीब जी पूर्व प्रधान वैज्ञानिक Mpcst , डॉ विकास शेंडे जी, डॉ डी के स्वामी जी संचालक वीएनएस ग्रुप, ने
छात्रों का मार्गदर्शन किया ।यह पर कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रदीप सिंगोर जी द्वारा किया गया । द्वितीय चरण ज्ञानोदय विद्यालय में अतिथि के रूप में CSIR Ampri के वैज्ञानिक डॉ JP शुक्ला, डॉ कीर्ति सोनी और प्राध्यापक डॉ एकता जैन द्वारा भारतीय चंद्रयान 3 के कार्यक्रम के महत्व और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों के सम्बध में बताया गया कि किस प्रकार भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सफलतापूर्वक इस वैश्विक उपलब्धि को प्राप्त किया। इसके बाद श्री शैलेंद्र कसेरा ने बच्चों को साफ्टलैंडिंग में आने वाली समस्याओं को प्रयोगात्मक रूप से समझने के लिए चंद्रयान सॉफ्ट लैंडिंग प्रतियोगिता करवाई जिसमे स्कूल के द्वारा चंद्रयान का लैंडर मॉडल डिजाइन कर आसपास के सामान्य घरेलू वस्तुओ से बनाया गया और सभी चंद्रयान लैंडर मॉडलों के सॉफ्ट लैंडिंग की प्रतियोगिता कराई गई जिसमे छात्राओं द्वारा डिजाइन कर बनाए गए लैंडर ने सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाटर रॉकेट की लांचिंग था जिसमे बच्चों द्वारा वाटर बोतल से रॉकेट बनाए गए जिस से बच्चों को खुद करके मॉडल रॉकेटरी को निकटता से समझने का मौका मिला। इस कार्यक्रम मे स्कूली विद्यार्थियों शिक्षक शिक्षिकाएँ विज्ञान भारती के कार्यकर्ता उपस्थित थीं। सभी शिक्षक – शिक्षिकाओ इस अंतरिक्ष विज्ञान के रोचक कार्यक्रम का आनंद उठाया।