मानव संग्रहालय में उपलब्ध हैं इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं


इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर संग्रहालय के प्रतिरूपण अनुभाग द्वारा इको फ्रेंडली गणेश की मूर्तियां बनाकर आम जनता के लिए उचित मूल्य पर विक्रय हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है। इन मूर्तियों को संग्रहालय के प्रवेश द्वार नंबर 01 के पास स्थित इंटरप्रिटेशन सेंटर से छोटी मूर्ति रू.100/- एवं बड़ी मूर्ति रू. 200/-, मूल्य के भुगतान के पश्चात् प्राप्त किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिरूपण अनुभाग के अधिकारी, श्री संजय सप्रे से मोबाइल नंबर 9009510860 पर संपर्क किया जा सकता है ।
इस अवसर पर श्री सप्रे ने बताया कि हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग इको फ्रेंडली गणपति को काफी पसंद कर रहें हैं। पर्यावरण के लिहाज से इको फ्रेंडली गणपति काफी अच्छे माने जाते हैं। इको फ्रेंडली प्रतिमाएं पानी में जल्दी घुल जाती हैं। वहीं इको फ्रेंडली गणपति को सुंदर बनाने के लिए इसमें कच्चे और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है जो कि नुकसान नहीं पहुंचाते। ऐसे में न पानी दूषित होता है और न ही कोई बीमारियां फैलने का डर रहता है। इन मूर्तियो मे पर्यावरण संरक्षण को ध्यान मे रखते हुए नीम,आवंला।जामुन,चंदनके बीज डाले गए है ।
