1008 श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के चतुर्थ दिवस तप कल्याणक के पावन अवसर पर विराट बाल कवि सम्मेलन का आयोजन श्री विद्यासागर संस्थान अवधपुरी भोपाल में दिनांक 04/ 06/2025 को शाम 8:00 बजे आयोजित किया जाएगा। हेमलता जैन रचना ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले बाल कवि कलाकार जैन धर्म के गौरव एवं इतिहास में अपना विशेष योगदान देने वाली महान विभूतियों की वेशभूषा में काव्य पाठ का वाचन करेंगे। उल्लेखनीय है कि उक्त सम्मेलन का आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावी शिष्य, शंका समाधान के प्रेरणा स्रोत, भावना योग प्रणेता, तपोमूर्ति 108 मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज एवं 108 मुनि श्री संधान सागर जी महाराज, ससंघ के मंगल सानिध्य में होने जा रहा है जिसमें समस्त भोपाल के बाल कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
Related Articles
आउट सोर्स कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व बोनस का भुगतान किया जाए अन्यथा प्रबंधन का पुतला जलाकर धरना प्रदर्शन करेंगे
7 October 2026
जिले के विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा आज पायलट की चर्चा है, एक दिन आएगा जब मेड इन इंडिया प्लेन की चर्चा होगी – प्रधानमंत्री आज का दिन विकसित भारत के संकल्पों को नई ऊर्जा देगा – प्रधानमंत्री आम जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है – प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेवा ज्योति संकल्प दिवस पर वर्चुअली किया संबोधित
7 October 2026
Leave a Reply
