गायत्री जयंती , गंगा दशहरा और आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा जी का महाप्राण दिवस मनाया

भोपाल। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आज दिनांक 5 मई 2025 को गायत्री जयंती पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के महाप्रयाण दिवस एवं गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ गायत्री शक्ति पीठ एमपी नगर में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग 800परिजनो ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से सभी के कल्याण हेतु आहुतियां समर्पित की तथा अपने अपने घरों में एवं पार्को मे पेड लगाने का संकल्प लिया लगभग 250 पौधे परिजनों को निशुल्क वितरण किये गए जो अपने जन्मदिन या परीजनो की पुण्यतिथि पर लगायेंगे गायत्री महायज्ञ का संचालन गायत्री चेतना केन्द्र कोलार की बहनों एवं भाईयों ने किया गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में शान्ति कुंज हरिद्वार का संदेश देते हुए गायत्री परिवार के जोन प्रभारी श्री राजेश पटेल जी ने बताया कि गायत्री माता सभी की कामना ओ कि पूर्ति करने वाली जो गायत्री मंत्र जप ता है उसके अंदर सदबुद्धि का भाव जाग्रत होता है आज के समय सद्बुद्धि की महती आवश्यकता है आज पूरा विश्व आतंक वाद पापाचार से ग्रसत है यदि लोगों को सही दिशा मिल जाए तो इन समस्याओं से बच सकते हैं उपजोन प्रभारी श्री रघुनाथ प्रसाद हजारी जी ने पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूज्य गुरुदेव ने अपने समय के एक एक क्षण का उपयोग किया तभी उन्होंने लगभग 3200 किताबे लिखी 24 , 24 लाख के 24 महापुरुष चरण किए उसी के प्रभाव से आज गायत्री परिवार के परिजन समाज कल्याण के कार्य में सलंग्न है आज गायत्री परिवार धार्मिक अध्यात्मिक कार्य के अलावा सामाजिक सरोकार के रचनात्मक कार्य जैसे व्यसनमुक्ति आन्दोलन बालसंस्कार शालाए वृहद रूप मे वृक्षारोपण अभियान नदियाँ शुद्धिकरण अभियान घनश्याम पाटीदार सदस्य गायत्री परिवार भोपाल।