खबरमध्य प्रदेश

भाजपा गुरुनानक मंडल ने आयोजित की मंडल कार्यशाला

प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम छुए हैं- राकेश कुकरेजा

भाजपा गुरुनानक मंडल ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विकसित भारत के अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला को पाठशाला की तर्ज पर आयोजित किया गया था।कार्यशाला में माननीय प्रधानमंत्री जी के सफलतम 11 वर्षों के पूर्ण होने पर एक विशेष वीडियो को लॉन्च किया गया। इसके अलावा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस, विश्व योग दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस को बूथों पर आयोजित करने की चर्चा की गई।कार्यशाला से पूर्व एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। गुरुनानक मंडल के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा, “प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उन्होंने देश को एक नई दिशा दिखाई है और हमें गर्व है कि हमारे प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।”उन्होंने कहा, “उनके कार्यकाल में भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और हमें उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके विचारों को अपनाने के लिए काम करना होगा। विकसित भारत के अमृत काल में प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करते हुए देश और अधिक विकसित और समृद्ध बनने जा रहा है।”कार्यशाला में महेश मकवाना, मांगीलाल वाजपेयी, सरोज आसेरी, भगवान् दास ढालिया, यतिन मकवाना, सुनील सराठे, मुकेश सोलंकी, नरेंद्र ठाकुर, राजा शर्मा, राम जीवन मकोरिया, कैलाश हिरवे, दीपचंद् तिवारी, सुकांति ठकुरिया, राजकुमारी डागोर्, लक्ष्मी महाजन, पाना बाई, कुसुम हिरवे, मीरा बाई, गोवर्धन अहिरवार, नितिन बम्मन, सुनील शुकरवारे, अजय सरवैया, संदीप कल्याने, अतुल घेंघाट, अजय प्रजापति, विवेक तिवारी सहित युवा साथी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button